*छठ पर्व पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो स्क्वायड सक्रिय रही,

*छठ पर्व पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो स्क्वायड सक्रिय रही,

*शामली-* छठ पर्व पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जनपद शामली की एंटी रोमियो स्क्वायड की प्रभारी *शिवानी चौधरी* अपनी टीम के साथ लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहीं। उन्होंने घाटों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रभारी *शिवानी चौधरी* ने महिलाओं और बालिकाओं को अपराधों से बचाव, आत्मरक्षा के तरीके और महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112 जैसी सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की छेड़छाड़ या असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभारी *शिवानी चौधरी* ने बताया कि टीम लगातार गश्त पर रही और हर उस स्थान पर नजर रखी गई, जहां महिलाओं की भीड़ रहती है। उन्होंने कहा कि एंटी रोमियो स्क्वायड का उद्देश्य सिर्फ कार्रवाई करना नहीं, बल्कि महिलाओं को जागरूक कर सुरक्षित माहौल बनाना भी है। लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि *शिवानी चौधरी* के नेतृत्व में एंटी रोमियो स्क्वायड ने महिलाओं के बीच भरोसा बढ़ाया है। उनके इस प्रयास से छठ पर्व पर श्रद्धालु महिलाओं ने खुद को सुरक्षित महसूस किया। .